फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीएमसी की स्टेट्स रिपोर्ट तैयार, अब केंद्रीय आयुष मंत्रालय के फैसले का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीएफसी केंद्र सोलन में शिफ्टिंग पर उठे 37 बिंदुओं के सवालों का जवाब तैयार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। केंद्रीय आयुष विभाग के आरसीएफसी केंद्र की जोगिंद्रनगर से सोलन शिफ्टिंग को लेकर जारी विवाद पर पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजिंग कमेटी) ने स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट इसी सप्ताह केंद्रीय आयुष मंत्रालय को सौंपी जाएगी।
करीब 37 बिंदुओं पर तैयार रिपोर्ट में बीते नौ वर्षों के दौरान उत्तर भारत के सात राज्यों के 10 हजार से अधिक किसानों को मिले लाभ, औषधीय पौधों के आवंटन, शोध कार्यों और आयुष विभाग के प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई है। साथ ही केंद्र के करोड़ों रुपये के बजट और आय-व्यय का भी आकलन किया गया है।
विज्ञापन

पीएमसी अध्यक्ष डॉ. विजय चौधरी की अगुवाई में कमेटी ने रिपोर्ट तैयार की। इसमें आरसीएफसी केंद्र जोगिंद्रनगर के मेंबर सेक्रेटरी रविंद्र कौंडल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। रिपोर्ट के आधार पर केंद्र को जोगिंद्रनगर में दोबारा संचालित करने या सोलन में शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार को रविंद्र कौंडल ने बताया कि रिपोर्ट जल्द केंद्रीय आयुष मंत्रालय को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद केंद्र के संचालन पर फैसला होगा।
विज्ञापन

उधर, रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन के 41वें दिन रोपड़ी कलैहड़ू पंचायत के नागेश राणा, राहुल परमार, अनिल कुमार और योरा पंचायत के विवेक राणा भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान आरसीएफसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरूशरण परमार, महासचिव अजय ठाकुर और जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें