फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन पर मिलेगा पलंबर और मिस्त्री

Tue, 01 Dec 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबकुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द एक कॉल करने पर शहर के लोगों को इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, मिस्त्री, लेबर, नर्स आदि सेवाएं बहुत कम राशि पर उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


जी हां, शहर में रह रहे प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए नगर परिषद मंडी की ओर से नौकरी की नई संभावनाएं प्रदान करने के मकसद से शहरी आजीविका केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इससे जुड़कर बेरोजगार जहां रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी।


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत प्रदेश सरकार की ओर से मंडी शहर में शहरी आजाीविका केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही केंद्र के लिए तीन लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। इस केंद्र में कोई भी 18 साल से अधिक आयु वाले प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित महिला व पुरुष आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




इसके लिए नगर परिषद कार्यालय में पंजीकरण करवाना होगा। शहरी आजीविका केंद्र जल्द ही शहर में सुविधाएं प्रदान करने वाली एकमात्र संस्था के रूप में उभरने वाला है। केंद्र के टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर शहर के लोगों को इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, मिस्त्री, लेबर, नर्स आदि सेवाओं को बहुत कम राशि खर्च करने पर शीघ्र उपलब्ध हो सकेगी। केंद्र से जुड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसे 20 रुपये प्रति फार्म जमा करके प्राप्त किया जा सकता है।

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से हाल ही में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मंडी शहर में शहरी आजीविका केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान दी गई है। योजना के तहत पहली बार मंडी शहर के प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के साथ ही लोगों को भी इलेक्ट्रिीशियन, पलंबर, मिस्त्री, लेबर, नर्स के अलावा अन्य सेवाएं टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर तुरंत उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें