फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर मेले में महंगे बिक रहे प्लाॅट, पीछे हट रहे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में नलवाड़ एवं देवता मेला चार अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मेला मैदान में अभी व्यापारियों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण महंगे दामों में प्लाॅट आवंटन करना है। छोटे व्यापारी प्लाॅट की कीमत सुनकर ही वापस लौट रहे हैं। 9 गुणा 9 फुट के प्लाॅट की कीमत 20 हजार रुपये रखी गई है। इस बार मेला मैदान 15 लाख रुपये में बिका है।
विज्ञापन

धर्मपुर में इससे पहले कम दामों में व्यापारियों को प्लाॅट मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति उलट है। वीरवार शाम तक बेहद कम प्लाॅट व्यापारियों ने खरीदे हैं।छोटे व्यापारी यहां आने से घबरा रहे हैं। छोटे व्यापारियों में बसंत सिंह, निका राम, सीताराम, बद्रीनाथ इत्यादि का कहना है कि प्रशासन को इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए छोटे व्यापारियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। 20 हजार रुपये का प्लाॅट लेना बहुत मुश्किल है। प्लाॅट की कीमतें बढ़ने से यहां महंगाई भी देखने को मिलेगी। इसका असर लोगों की जेबों पर भी पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें