रिवालसर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर एड्स मुक्त हिमाचल की मुहिम पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन
इसमें कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अंजलि परमार ने मौजूद विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों और स्टाफ के सदस्यों को एड्स मुक्त हिमाचल अभियान पर शपथ दिलाई।