फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: त्रैंबली में ग्राम सभा में स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2027-28 के शेल्फ सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत त्रैंबली में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। घास कटाई के व्यस्त समय के बावजूद 85 ग्रामीणों ने भाग लेकर कोरम पूरा किया। सभा में पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई।
बैठक में पिछली ग्राम सभा की कार्यवाही की पुष्टि, त्रैमासिक आय-व्यय का ब्योरा और वर्ष 2027-28 के शेल्फ का अनुमोदन किया गया। परिवार विभाजन से संबंधित आवेदन भी लिए गए। इसके अलावा नशामुक्ति अभियान, जल एवं स्वच्छता समिति के गठन, स्वच्छ भारत मिशन, पशु पंजीकरण और टीबी मुक्त पंचायत अभियान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान रजनी ठाकुर ने ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम सभा में मौजूद बीडीसी सदस्य अशोक कुमार, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें