आईआईटी मंडी में हुआ खेलो इंडिया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को आईआईटी मंडी में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आईआईटी मंडी और कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संवाद से जुड़ने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
युवा संवाद में ओलंपियन मुक्केबाज आशीष चौधरी और कबड्डी खिलाड़ी मोहम्मद समीर ने विद्यार्थियों से बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान वर्ष 2036 के ओलंपिक, युवाओं की भूमिका, विकसित भारत और नशामुक्त युवा पीढ़ी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त भारत की शपथ ली।