मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा में शारीरिक शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। शिविर के दूसरे दिन शारीरिक शिक्षकों को टेबल टेनिस खेल के नियमों की जानकारी प्रदान की गई।
शारीरिक शिक्षक अजय कुमार ने जिला के 45 शारीरिक शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता धनी राम ने भी शारीरिक शिक्षकों को ताइक्वांडो व कुराश खेल के नियमों के बारे में अवगत करवाया। जिला खेल प्रभारी श्याम लाल नायक ने बताया कि दो दिवसीय शिविर से हासिल प्रशिक्षण शारीरिक शिक्षकों को आगामी दिनों में शुरू होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में बहुत काम आएगा। संवाद