फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एलईडी स्क्रीन पर दिखाएं जाएंगे खुले में कूड़ा फेंकने वालों के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर को कूड़ा मुक्त और साफ सुथरा बनाने को लेकर वीरवार को नगर निगम मंडी और रेहडी फड़ी यूनियन की ओर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई निगम आयुक्त एचएस राणा ने की। इस मौके पर उन्होंने शहरवासियों को संबोधित किया और कहा कि नगर निगम ने निर्णय लिया है कि अब जो लोग खुले में कूड़ा फेंकेंगे, उन्हें एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। साथ ही उन्हें शहर के दुश्मन नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि अब तक खुले में कूड़ा फेंकने पर निगम की ओर से 219 लोगों के चालान काट कर 1 लाख 61 हजार रुपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने शहरवासियों से इस मुहिम में निगम का सहयोग करने की अपील की है। कहा कि जब तक मंडी को पूरी तरह स्वच्छ नहीं किया जाता, तब तक यह मुहिम जारी रहेगी। निगम आयुक्त ने बताया कि 21 जुलाई से मंडी शहर में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से स्वच्छता को लेकर मुहिम छेड़ी गई है।

इसमें लोगों को घर-घर पहुंचकर जागरूक किया जा रहा है। रात के समय निगम क्षेत्र में गश्त कर खुले में कूड़ा फेंकने वालों के चालान किए जा रहे हैं। कुछ लोगों की ओर से निगम के प्रयासों की सराहना कर इसे बेहतर बताया है, जबकि कुछ लोग निगम की मुहिम में सहयोग न कर खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे पहले रैली में रेहड़ी धारकों और निगम कर्मचारियों की ओर से स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ स्वच्छता के नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया और रोजाना घरों, दुकानों से उठाए जाने वाले सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग कर कर्मचारी को ही देने की अपील की गई।
विज्ञापन


इन वक्ताओं ने भी किया संबोधित
रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र ने कहा कि निगम की ओर से छेड़ी मुहिम में सभी रेहड़ी धारक सहयोग कर रहे हैं। निगम की ओर से दिए गए दो डस्टबिन में गीला और सूखा कूड़ा कर्मचारी को दिया जा रहा है। इंदिरा मार्केट के व्यापारी भगवंत सिंह ने कहा कि चालान करना समस्या का समाधान नहीं है। शहर में अधिकांश लोग किराये के मकानों में रहते हैं। जो समय पर कूड़ा कर्मचारी को नहीं देते, उनकी सुविधा के लिए निगम को चाहिए कि संबंधित क्षेत्र के कर्मचारी के मोबाइल नंबर वार्डों में दिए जाए, ताकि लोग उनसे संपर्क कर उसी को ही कूड़ा दें। वहीं, इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि रोजाना शहर के हजारों लोग आते हैं। जो हल्के-फल्के खाद्य पदाथों से निकलने वाले कूड़े को यहां वहां फेंक देते हैं, इससे भी शहर में कचरा फैल रहा है। निगम को चाहिए कि कुछ चुनिंदा स्थानों पर छोटे छोटे डस्टबिन रखे, ताकि बाहर से आने वो लोग उसी में ही कूड़ा कचरा डाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें