मंडी के सेरी मंच पर दलाई लामा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित फोटो प्रदर्शनी को निहारते लोग।
दलाई लामा के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया
मंडी। सेरी मंच मंडी में घोटन समिति की ओर से दलाईलामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार का दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस वर्ष दलाई लामा के जन्मदिन को करुणा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सदर एसडीएम रूपिंदर कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंडी के तिब्बती बस्ती अधिकारी जामयांग डोलमा ने बताया कि प्रदर्शनी में दलाई लामा के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्शाया गया है और करुणा, शांति और अहिंसा पर उनके उपदेशों को उजागर किया गया है। यह आयोजन विश्व भर में सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके आजीवन योगदान को प्रतिबिंबित करता है। इस अवसर पर तिब्बती संग्रहालय के दो कर्मचारी कर्मा, खेंटसे, मंडी तिब्बती स्थानीय सभा के उपाध्यक्ष येशी दोरजी उपस्थित रहे। संवाद