फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीलिया, एचआईवी संक्रमित मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए फील्ड में उतरे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी कामगारों की पड़ताल को लेकर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में पीलिया व एचआईवी संक्रमित मरीजों की पहचान और स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में उतर गई हैं। जम्मू-कश्मीर सहित बाहरी राज्यों के कामगारों और टैक्सी संचालकों की भी जांच की जा रही है। असुरक्षित यौन संबंधों से एचआईवी संक्रमण तथा जलजनित रोगों से बचाव के लिए हेपेटाइटिस-ए और बी की स्क्रीनिंग की जा रही है।
रविवार को रोटरी क्लब कार्यालय में आयोजित जागरूकता शिविर में करीब 45 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आईसीटीसी की काउंसलर कृष्णा वर्मा की अगुवाई में तकनीशियन अजय ठाकुर ने सैंपल लिए। पॉजिटिव पाए जाने वालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें लोगों को एचआईवी से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ मानसून में जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें