फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राजमार्ग किनारे सुविधाओं की अनुमति अब ऑनलाइन मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नत राजमार्ग प्रवेश पोर्टल से एनओसी प्रक्रिया तेज
विज्ञापन

पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और पारदर्शी होगी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पेट्रोल पंप, रेस्तरां, होटल और अन्य सुविधाएं स्थापित करने की अनुमति प्राप्त करना अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है। उन्नत राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियों और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए आवेदन अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा सकेगा।
पोर्टल से व्यवसायों, उद्योगों और आम नागरिकों को राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ी परियोजनाओं के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पोर्टल पेट्रोल पंप, रेस्तरां, ढाबे, विश्राम क्षेत्र, आवासीय परियोजनाएं और राजमार्ग से जुड़ने वाली संपर्क सड़कों जैसी सुविधाओं के लिए एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगा। इसके साथ ही पानी और गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल तथा बिजली लाइनों जैसी महत्वपूर्ण उपयोगिताओं को राष्ट्रीय राजमार्गों के समानांतर या पार बिछाने के लिए भी इसी मंच के माध्यम से अनुमति प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन

इस डिजिटल प्रणाली में कई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। आवेदक 24 घंटे ऑनलाइन अपने आवेदन की स्थिति की वास्तविक समय में ट्रैकिंग कर सकेंगे। जबकि दस्तावेजों को डिजिटल रूप से अपलोड किया जा सकेगा और शुल्क का भुगतान सुरक्षित डिजिटल पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक कार्रवाई और दस्तावेज का ऑडिट ट्रेल भी उपलब्ध रहेगा, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित होगी और विवादों के समाधान में आसानी होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
एनओसी के लिए आवेदक किसी भी तरह की झिझक न रखें। किसी भी तरह की जानकारी के लिए कार्यालय में आकर हेल्प डेस्क से सहायता प्रदान की जा सकती है। पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी। पोर्टल के जरिये बिना कार्यालय आकर आवेदन किया जा सकता है। -वरुण चारी, परियोजना निदेशक, पीआईयू मंडी, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें