फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटली में खुलेगा सीएसडी कैंटीन का स्थाई काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कोटली क्षेत्र में तीन हजार से अधिक सैनिक परिवारों और आश्रितों के लिए खुशखबरी है। कोटली में सीएसडी कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर खुलने जा रहा है। शुक्रवार को सीएसडी कैंटीन मंडी के मैनेजर मेजर खेम सिंह ठाकुर ने कोटली क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर खोलने के लिए भवनों का निरीक्षण किया ताकि जल्द ही वहां पर मोबाइल कैंटीन के स्थान पर स्थायी काउंटर खोला जा सके। मेजर ने इस दौरान वहां पर उपस्थित कार्ड धारकों को अवगत कराया कि लगभग एक साल पहले किया गया वादा पूरा किया जा रहा है। कोटली में सीएसडी एक्सटेंशन काउंटर खोलने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब भवन का चयन भी कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें