फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बिना उचित मुआवजा दिए ही कर दिए गए इंतकाल : चिंत राम

Sat, 31 Aug 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करतीं एसडीएम पधर हिमानी शर्मा। -संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट फोरलेन समन्वय समिति के आग्रह पर पधर प्रशासन ने एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पधर हिमानी शर्मा ने की। इसमें फोरलेन निर्माण कंपनी, एनएचएआई और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

समन्वय समिति के अध्यक्ष चिंत राम ठाकुर और सचिव महेंद्र गुलेरिया ने बताया कि फोरलेन निर्माण के दौरान प्रभावित लोगों को बिना संपूर्ण मुआवजा राशि दिए उनकी जमीनों का इंतकाल कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिग्रहित जमीनों के लिए दिए गए मुआवजे की राशि बेहद कम है, जिससे प्रभावितों के नुकसान की भरपाई नहीं हो पा रही है।
समिति ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि लोगों के घर, दुकानें और कारखाने फोरलेन निर्माण की जद में आ गए हैं, लेकिन उनके मुआवजे की राशि बहुत कम है। समिति ने कंपनी से मांग की कि वह मुआवजा दर को सार्वजनिक करे और प्रभावित परिवारों को रोजगार प्रदान करे।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम पधर हिमानी शर्मा और अन्य अधिकारियों ने समिति की कुछ समस्याओं का तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाकी मुद्दों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही, मंडी-पठानकोट सड़क की खराब स्थिति को सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
फोरलेन समन्वयक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि फोरलेन प्रभावितों की अगली बैठक शनिवार को कुन्नू में शाम 4:30 बजे होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें