फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी-नालों की ओर न जाएं लोग: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में 19 और 20 मई को भारी वर्षा की चेतावनी पर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से नदी-नालों के किनारे पर न जाने, अधिक ऊंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 19 और 20 मई को जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस बारे अधिक से अधिक लोगों तक इस संदेश को पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा/घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री 1077 नंबर पर सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें