कोटली (मंडी)। तुंगल जन विकास एवं सेवा समिति कोटली की बैठक मंगलवार को कोटली में हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, समिति की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में समाजसेवी भास्कर ठाकुर विशेष रूप से शरीक हुए।
उन्होंने समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकासात्मक कार्याें के लिए आम जनता को आगे आना होगा। समिति सदस्य परम देव शास्त्री ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए सभी लोगों को समिति का सहयोग करना होगा। बैठक में हरी सिंह, दुर्गा सिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, विक्रम राठौर, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद