फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मांगों को लेकर 15 को प्रदर्शन करेंगे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन सरकाघाट इकाई की बैठक प्रधान अमित चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अमर सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया कि राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर 15 अक्तूबर को निगम के मुख्य कार्यालय शिमला में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन महासचिव रणजीत सिंह ने सभी से आग्रह किया कि एक दिन पेंशनरों के हित के लिए अवश्य दें। इकाई के प्रधान अमित चंद ने कहा कि मांगों को सरकार और निगम प्रबंधन के समक्ष रखेंगे। अध्यक्ष अमर सिंह नेगी ने कहा कि प्रदर्शन में आने जाने की व्यवस्था कर दी गई है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, हरि सिंह, जीवन लाल, मदन मोहन, राज कुमार, हाकम चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें