फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लंबित वित्तीय मामलों को लेकर पेंशनधारक धरना देने के लिए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बल्ह खंड इकाई की बैठक भंगरोटू में बल्ह के प्रधान कुलदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन खंड महासचिव नागेंद्र कपूर ने किया। बैठक में विशेष रूप से पेंशनर एसोसिएशन मंडी जिला के प्रधान व हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के संयोजक हरीश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पेंशनरों के लंबित वित्तीय मामलों के भुगतान के लिए कई बार मुख्यमंत्री से मिले लेकिन हर बार आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला। छठे वेतन आयोग के आर्थिक लाभ आज तक नहीं मिल पाए हैं 2016 से 2022 तक के वित्तीय मामले, मेडिकल बिलों का भुगतान, डीए एरियर आदि अनेक समस्याएं पेंशनरों की परेशानी का सबब है।
इसलिए 14 अक्टूबर को पेंशनर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं इसमें पुलिस, बिजली व अन्य विभागों की पेंशनर्स संस्थाएं भाग ले रही हैं। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान सूरज सिंह ठाकुर, सह सचिव रविंद्र शर्मा, उपसचिव निर्मला गुलेरिया, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान, जोन उपाध्यक्ष शेर सिंह गुलेरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें