फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जल्द जारी की जाए लंबित संशाेधित एरियर की किस्त और डीए

Wed, 16 Oct 2024 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में एचआरटीसी के पेंशनरों ने बैठक कर प्रदेश सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन

पेंशनर्स कल्याण संगठन की बैठक बुलाने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पथ पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में हुई। एचआरटीसी के पथ पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई के प्रधान अनूप कपूर ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स ने हर माह पेंशन के लिए समुचित राशि (25 करोड़) का बजट अलग से रखने, पिछली सरकार के समय से लगभग 3 वर्षों से लंबित संशोधित पेंशन के एरियर की पहली किस्त 50000 रुपये की अदायगी के साथ दूसरी किस्त के भुगतान की मांग रखी।
इसके अलावा जनवरी 2015 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में दोबारा संशोधन करने, संशोधित पेंशन और डीए के एरियर्स का तुरंत भुगतान करने की भी मांग की। पेंशनर्स ने 65,70,75 वर्ष के पश्चात 5 10 15 फीसदी पेंशन बढ़ोतरी के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का लाभ सभी पेंशनर्स को देने की मांग उठाई। इस दौरान कर्मचारियों और पेंशनर्स को 4 फीसदी डीए और दिवाली से पहले पेंशन अदायगी के मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया। पेंशनर्स ने उप मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि कर्मचारियों की समन्वय से हुई वार्ता के अनुरूप पेंशनर्स कल्याण संगठन को भी वार्ता के लिए आमंत्रित कर लंबे समय से लंबित समस्याओं का निवारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुरेश चंद्र, रोशन लाल कटोच, देवी सिंह, चंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, चमन लाल शर्मा, प्रेम सिंह रावत, बलवंत सेन, भूरि सिंह, प्रकाश चंद ,पद्मनाभ, पवन शर्मा, तेज सिंह ठाकुर, धनी राम, वीरी सिंह, भारत भुषण सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले वरिष्ठ सहयोगी चांद शर्मा के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें