फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों का समय पर करें भुगतान : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत उपमंडल सलापड़ के तहत सभी बिजली उपभोक्ताओं से बोर्ड ने अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान निर्धारित अंतिम तिथि के भीतर करने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सलापड़ हरीश कुमार ने अपने बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाइन माध्यम अथवा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ऑनलाइन बिल भुगतान पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने में सुविधा नहीं है, वे विद्युत उपमंडल सलापड़ के कार्यालय में भी अपने बिजली बिल जमा करवा सकते हैं। इसके लिए कार्यालय में सभी कार्यदिवसों के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि नोटिस जारी होने के 15 दिनों के भीतर यदि उपभोक्ता बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो नियमानुसार बिना किसी अतिरिक्त चेतावनी के उनका बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें