बीबीएमबी प्रबंधन ने दी मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू
तमरोह पुल से पाली पुल तक सड़क होगी पक्की, लोगों को मिलेगी राहत
विकास की बात...
हिमा यादव
बग्गी (मंडी)। बीबीएमबी की धनोटू बग्गी नहर किनारे की कच्ची सड़क पर तमरोह पुल से पाली पुल तक पेवर डाले जाएंगे, जिससे सड़क चकाचक हो जाएगी। क्षेत्र के लोगों को सड़क पर पेवर डालने से धूल से निजात मिलेगी। बीबीएमबी प्रबंधन ने इस कार्य के लिए करीब 1.55 करोड़ की मंजूरी दी है। साथ ही इस योजना को सीधे चढ़ाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
बीबीएमबी नहर किनारे की कच्ची सड़क पर पेवर डालने की मांग लंबे समय से हैं। इसके लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदेश स्तरीय समाजसेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। तथा बीबीएमबी प्रबंधन से नहर किनारे की कच्ची सड़क को पक्का करने की मांग उठाई थी।
लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के मध्य नजर बीबीएमबी प्रबंधन नहर किनारे की कच्ची सड़क पर पेवर डालने का चरण बद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। करीब तीन वर्ष पूर्व बीबीएमबी प्रबंधन ने धनोटू से लेकर चोक पुल तक तथा कोट पंचायत घर के सामने दो चरणों में पेपर डाल दिए हैं। अब हटगढ़ क्षेत्र के तमरोह पुल से पाली पुल तक सड़क पर पेपर डाले जाएंगे।
उधर, बीबीएमबी सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता दिनेश ने बताया कि आम जनता को धूल से राहत मिले, इसके लिए बीबीएमबी नहर किनारे की कच्ची सड़क पर पेपर डाले जाएंगे इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
बॉक्स
संस्था ने धनोटू से लेकर बग्गी तक नहर किनारे की कच्ची सड़क को पक्का करने की मांग की थी जिसके लिए हस्ताक्षर अभियान चला कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बीबीएमबी प्रबंधन के समक्ष यह मांग उठाई थी। अब बीबीएमबी प्रबंधन धीरे-धीरे इस सड़क पर पेवर डालने जा रहा है। इससे राहत मिलेगी।
जबना चौहान, संस्थापक, ओरिएंटल फाउंडेशन
बॉक्स:
नहर किनारे की कच्ची सड़क से दिन भर भारी ट्रैफिक गुजरने से धूल उड़ती है उसे बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। अब पेवर डलने से राहत मिलेगी।
राजेंद्र कुमार उर्फ राजू, स्थानीय
बॉक्स
घरों में कच्ची सड़क होने के कारण सुबह से शाम तक गाड़ियां चलने से बहुत ज्यादा धूल आती है। अब पेवर डालने से बड़ी राहत मिलेगी।
नेहा कुमारी, स्थानीय निवासी