फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इलाज के लिए हाथों में पर्ची लेकर भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में निजी प्रयोगशाला में टैस्ट करवाने के लिए दोपहर तक अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय नागरिक अस्पताल में सोमवार को उपचार के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़ के बीच विशेषज्ञ चिकित्सकों की गैर मौजूदगी गंभीर मरीजों पर भारी पड़ गई। शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक के अवकाश पर होने से मरीजों की सर्जरी भी प्रभावित हुई। सांस और दमा के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में उपचार हासिल करना चुनौती बन गया।
विज्ञापन

उपमंडलीय अस्पताल में एक साथ पांच चिकित्सकों के अवकाश पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इस कारण मरीज हाथों में पर्ची लेकर भटकते रहे। मेडिसिन और शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी में ताला लटका देख मरीजाें को निराश होकर लौटना पड़ा। इस दौरान मरीजों के साथ तीमारदारों ने अस्पताल में चिकित्सकों के रोस्टर जारी न होने पर नाराजगी जताई। तीमारदार मुनीश, सुमित और बीना ने बताया कि कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद उन्हें अस्पताल में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश पर जाने की जानकारी मिली। हालांकि, अस्पताल की आपात सेवाओं में गंभीर मरीजों को उपचार दिलाने के लिए गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहीं। इससे गर्भवती महिलाओं को उपचार हासिल करने में आसानी हुई। अस्पताल की निजी प्रयोगशाला में दोपहर दो बजे तक टेस्ट करवाने के लिए मरीज भूखे-प्यासे भी अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

अस्पताल में सोमवार को उपचार करवाने के लिए पहुंचे मरीजों को ओपीडी नंबर 105 और 106 में बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिला। रोगी वार्ड में उपचाराधीन मरीजों को भी उपचार दिलाने में अस्पताल में मौजूद चिकित्सक देर शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विकास नाथ, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें