फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में डॉक्टरों की राह ताकते रहे मरीज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की सामान्य ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करते  मरीज। स्रोत जागरूक पा
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को सामान्य मरीजों की मुख्य ओपीडी में चिकित्सकों के न पहुंचने से मरीज और तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

चार ओपीडी में ताले लगे थे। सामान्य ओपीडी में जिस चिकित्सक की सेवाएं निर्धारित की गई थीं वह न्यायालय के कामकाज को लेकर दोपहर तक व्यस्त रहे। हाथों में पर्ची लेकर मरीज भटकते रहे। अस्पताल में दो सौ से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके थे। अस्पताल में 13 से अधिक चिकित्सकों के पद खाली चल रहे हैं।
इस कारण तय समय पर सर्दी, खांसी और तेज बुखार के मरीजों को भी स्वास्थ्य लाभ दिलाने में चिकित्सकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने कहा कि चिकित्सकों के रिक्त चल रहे पदों के चलते अस्पताल में तैनात चिकित्सकों में मरीजों का दबाव बढ़ा है। बावजूद बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने में कोई भी कसर नहीं रखी जा रही है। उधर सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि अस्पताल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों में जल्द तैनाती को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें