फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वैदिक शाश्वत चिकित्सा शिविर में पहुंच रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अथर्ववेद आधारित उपचार पद्धतियों के प्रति किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरवन स्थित आश्रम कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय वैदिक शाश्वत चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर में अथर्ववेद आधारित उपचार पद्धतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिव सहज योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ एक्यूप्रेशर, स्पर्श चिकित्सा, साउंड थेरेपी, संगीत थेरेपी और नेचरोपैथी के माध्यम से उपचार व परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में घुटनों, कमर, सर्वाइकल, किडनी सहित अन्य समस्याओं से परेशान लोग पहुंच रहे हैं। लाभार्थी डॉ. सरला गौतम ने बताया कि घुटनों के दर्द में एक्यूप्रेशर और स्पर्श चिकित्सा से उन्हें काफी राहत मिली। विशेषज्ञ डॉ. स्वामी भक्ति प्रकाश, योगाचार्य करम ठाकुर, डॉ. एसएस सेठी, एम्स दिल्ली के रेटिना विशेषज्ञ डॉ. राज पाल आदि सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान के सचिव आचार्य दृष्टानंद ने बताया कि 25 जुलाई तक शिविर में निशुल्क उपचार, परामर्श और वैदिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें