फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पठानकोट-मनाली बस जोगिंद्रनगर में हांफी, यात्री परेशान

विज्ञापन
पठानकोट से मनाली जा रही परिवहन निगम की बस में आई तकनीकी खामी को जोगिंद्रनगर में ठीक करवाने के ल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। एचआरटीसी की बस जोगिंद्रनगर में फिर हांफ जाने से यात्रियों ने निगम की लचर सेवाओं पर रोष जताया है। पठानकोट से सुबह 6:45 बजे मनाली के लिए रवाना हुई एचआरटीसी बस ने जोगिंद्रनगर बस अड्डे में दोपहर करीब 1:20 बजे पहुंचना था। बस में आई तकनीकी खामी के चलते बस चालक ने इसे जोगिंद्रनगर में ही रोक दिया।
विज्ञापन

चालक, परिचालक ने यात्रियों को अन्य बसों में जब जाने का अनुरोध किया तो कुछ यात्री भड़क गए। परिवहन निगम की इस बस में मंडी, कुल्लू, मनाली के अलावा पधर के यात्री सवार थे। बस चालक नितिन और परिचालक सुरेश कुमार के मुताबिक यात्रियों को अविलंब दूसरी बस में उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया।
बताया कि निगम की बस में आई तकनीकी खामी को देखते हुए जोगिंद्रनगर बस डिपो के मेकेनिकों से मरम्मत करवाकर दोपहर तीन बजे के बाद वह मनाली के लिए रवाना हो गए। इधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को परिवहन निगम की अन्य बस में उनके गंतव्य स्थान के लिए तत्काल भेज दिया गया था। संबंधित बस डिपाे के क्षेत्रीय प्रबंधक से इस मामले की जानकारी भी मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें