फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाजार से पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौक में स्थापित वाटर कूलर में लगा जंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जून में गर्मी से परेशान राहगीरों को जलशक्ति विभाग के सार्वजनिक नलों से प्यास नहीं बुझ रही। पुलिस स्टेशन के समीप स्थापित वाटर कूलर में भी पानी की बूंद न टपकने से लोगों को मिनरल वाटर खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। लघु सचिवालय के समीप पानी की सुविधा नहीं है। जलशक्ति विभाग ने इस डिजिटल प्याऊ पर लाखों रुपये खर्च कर विभाग ने रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित किया है लेकिन यहां पर गर्मी के मौसम में गर्म पानी टपकने से अब लोग बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। बुधवार को जोगिंद्रनगर में तेज धूप के बीच शहर पहुंचे लोगों को दोपहर के समय पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। राहगीरों मनीश, विवेक, दिलीप आदि ने बताया कि जलशक्ति विभाग के सार्वजनिक नलों में भी पानी की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से निर्धारित की गई है।
विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि वह क्षेत्र में पानी की किल्लत की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी करेंगे। बंद वाटर कूलर को भी जल्द बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर सब डिविजन के तहत आने वाले पेयजल उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में भी स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के प्रयास विभाग कर रहा है। शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक नलों में विस्तार करने को लेकर फील्ड रिपोर्ट कार्यालय में तलब की जाएगी। -

प्रदीप राठौर, सहायक अभियंता सब डिविजन जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें