फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौ मील, कैंची मोड़ में रातभर फंसे रहे यात्री और वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी से कुल्लू के बीच आवाजाही को मानसून ने परेशानी वाला बना दिया है। हर रोज जाम, हाईवे बंद की स्थिति से वाहन चालक ही नहीं, यात्री और किसान-बागवान भी परेशान हैं। मुश्किल से बगीचों और खेतों से निकालीं फल और सब्जियां अब वाहनों में ही खराब होने लगी हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 12 बजे फोरलेन में 9 मील, कैंची मोड़ और जोगनी मोड़ के पास भूस्खलन हो गया। इससे फोरलेन में आवाजाही बंद हो गई। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। यात्री, वाहन चालक, किसान-बागवान रातभर वाहनों में ही फंसे रहे। मूसलाधार बारिश होने के कारण आसपास के नाले भी उफान पर रहे।
सुबह होते ही लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे फोरलेन को आंशिक रूप से यातायात के लिए बहाल किया जा सका। रविवार भी दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने का क्रम भी जारी रहा।
विज्ञापन

...
सुरक्षा के मद्देनज़र मंडी की ओर से आने वाले वाहनों को 9 मील फोरलेन पर रात को ही रोक दिया गया। कुल्लू की दिशा से आ रहे वाहनों को थलोट फोरलेन से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें।
-अनिल कटोच, प्रभारी, पुलिस चौकी पंडोह
....
लंगर बना सहारा, मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने बांटा भोजन
शनिवार रात की मूसलाधार बारिश के चलते मंडी-कुल्लू फोरलेन बंद होने से सैकड़ों वाहन पंडोह, दयोड़ और कैंची मोड़ के आसपास फंसे रहे। फंसे हुए मुसाफिरों के लिए एक बार फिर बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन मंडी ने लंगर की व्यवस्था की गई। रविवार सुबह होते ही बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन के सहयोग से फंसे मुसाफिरों के लिए भोजन वितरण का कार्य आरंभ किया। लगभग 1000 पैकेट मैगी तैयार कर यात्रियों और वाहन चालकों को वितरित की। तहसीलदार सदर मंडी प्रिंस धीमान की निगरानी में राहत कार्य रविवार को भी जारी रहा। मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से राशन उपलब्ध करवाया गया, जिसे कमेटी के स्वयंसेवकों ने तैयार कर राहत शिविरों के माध्यम से वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें