फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को अच्छा जनसमर्थन मिला : भूपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विकास खंड में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के परिणामों पर माकपा नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को विभिन्न वार्डों में अच्छा जनसमर्थन मिला है। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने टिहरा वार्ड में बदलाव का नारा दिया था और चुनाव परिणामों में यह दिखाई भी दिया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह की पुत्री वंदना गुलेरिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि मजदूर-किसान नेता प्रभास राणा की पत्नी अनिता कुमारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने दावा किया कि माकपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी रजिता कुमारी को मिले करीब साढ़े तीन हजार वोटों ने चुनावी परिणाम को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार सपना देवी को सरी वार्ड से 2777, रमेशा देवी को सोहर वार्ड से 3657 और विजय कुमार को नबाही वार्ड से 3858 वोट प्राप्त हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें