फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 गाड़ियां पार्क करने की मिलेगी सुविधा

Wed, 04 Nov 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी का सालाना समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं पशु पालन मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय परिसर के समीप शहरी विकास विभाग के माध्यम से एक आधुनिक पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये स्थानीय नगर परिषद तथा 2 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार की ओर से वहन की जाएगी। इससे यहां लगभग 100 गाड़ियां पार्क करने की सुविधा मिल सकेगी। विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के ओ ब्लॉक भवन को धरोहर भवन घोषित किया गया है और इसके संरक्षण पर 2.80 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इस भवन के पुरातन स्वरूप को विकसित कर इसे संग्रहालय के तौर पर संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल बाजार से लेकर सकोडी पुल तथा क्षेत्रीय अस्पताल तक पैदल पथ का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा। शहर में रेहड़ी-फहड़ी वालों के लिए बाईपास सड़क के किनारे अलग से स्थान चिन्हित कर उन्हें वहां स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके लिए सुकेती खड्ड के किनारे लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। वहां थोक व्यापारियों के लिए भंडारण गृह का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसे सार्वजनिक एवं निजी सहभागिता से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर अनिल शर्मा ने स्कूल के कला सभागार मरम्मत तथा मंच की छत के लिए दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए छात्रों को 11 हजार रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्षा सुशीला सौंखला, पार्षद योगराज, किरण, आकाश, सुखनिदान, भूमि विकास बैंक के निदेशक रवि ठाकुर, सदर कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मपाल ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा सुशील पुंडीर, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा केडी शर्मा, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ रंजीव कपूर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीसी यादव, एसएमसी अध्यक्ष नीलमा और स्कूल प्रधानाचार्य परस राम सैणी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें