फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पैलेस कॉलोनी में बनेगा पार्क, ओपन जिम को बजट के लिए बजट होगी और कसरत

Sun, 14 Apr 2024 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पैलेस कॉलोनी-2 वार्ड-8 में जेल रोड के साथ पार्क के लिए डंगे लगाकर समतल की गई जमीन। संवाद
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के वार्ड-8 पैलेस कॉलोनी-दो में जेल रोड और सकोडी खड्ड के साथ जहां कभी कूड़े-कचरे के डंप लगे रहते थे, वहां आगामी दिनों में लोग सुबह और शाम कसरत करते नजर आएंगे। इस वार्ड में जगह के अभाव में यहां पर खुले में जनसभाएं भी हो सकेंगी। इसके लिए नगर निगम ने पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करीब 30 लाख रुपये से पार्क के लिए जमीन को समतल कर दोनों तरफ से डंगे लगाए जा रहे हैं। हालांकि लोगों को पार्क में कसरत के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। क्योंकि पार्क के लिए नगर निगम की ओर से जो 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। उससे सिर्फ पार्क के धरातल का निर्माण कार्य ही हो पाएगा।
मौजूदा समय में पार्क के लिए खड्ड के साथ डंगे लगा दिए गए हैं और जगह को समतल किया जा रहा है। पार्क में पेवर ब्लॉक लगाकर साइडों में बेंच लगाए जाएंगे, ताकि सुबह और शाम के समय लोग बैठ भी सकें। वहीं, ओपन जिम आदि के लिए स्थानीय पार्षद को फिर से नगर निगम के पास बजट की गुहार लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सकोडी खड्ड साथ होने के कारण यहां पर लोग खुले में कूड़ा-कचरा फेंकते थे। गर्मियों आदि के दिनों में साथ बसे लोगों व दुकानदारों को बदबू और मक्खियों से परेशान होना पड़ता था। लोगों की समस्याओं के बाद ही स्थानीय पार्षद ने यहां पर पार्क बनाने का सुझाव दिया था। बाद में इसका एस्टीमेट भेजा गया था।


बच्चों के लिए नहीं लगेंगे फिलहाल पार्क में झूले
जगह का अभाव होने और साथ में सड़क के चलते यहां पर छोटे बच्चों के लिए पार्क में झूले नहीं लगाए जाएंगे। बच्चों के खेलते समय कोई सड़क हादसा न हो, इस कारण यहां बच्चों को खेलने की सुविधा नहीं मिल पाएगी। हालांकि पार्क में बच्चों के झूलों को लेकर स्थानीय बाशिंदों से भी सुझाव लिए जाएंगे। उसके बाद ही यहां पर आगे की कार्रवाई शुरू होगी।


पैलेस कॉलोनी-2 में जेल रोड के पास 30 लाख रुपये से पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इसके लिए डंगे लगाकर जमीन को समतल करवाया जा रहा है। ओपन जिम के लिए अलग से बजट मांगा जाएगा। निगम की कोशिश है कि लोगों को यहां पर जल्द उठने बैठने की सुविधा मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन

-हरदीप सिंह, पार्षद, पैलेस कॉलोनी-2 मंडी।

पैलेस कॉलोनी-2 वार्ड-8 में जेल रोड के साथ पार्क के लिए डंगे लगाकर समतल की गई जमीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें