फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंधड़ की चपेट में आया पैराग्लाइडर पायलट, लेंटर पर गिरकर घायल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में पहलून गांव में गिरकर घायल हुआ पैराग्लाइडर पायलट को अस्पताल ले जाते हुए। स्त्रोत
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में शनिवार सुबह अंधड़ की चपेट में आने से बिहार राज्य का एक पैराग्लाइडर पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। टांग और बाजू में फ्रेक्चर आने पर नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे विश्वविख्यात बीड़ बिलिंग से अपने अन्य सहयोगी साथियों के साथ उड़ान भरने के बाद अचानक मौसम खराब हो जाने से यह हादसा जोगिंद्रनगर के पहलून गांव में हुआ है।
विज्ञापन


हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 10:45 बजे पहलून गांव के दिनेश कुमार के मकान के लेंटर पर पायलट गिर गया। इससे उसे चोटें आई हैं। घायल पैराग्लाइडर पायलट की पहचान विजय सिंह (30) पुत्र अनिरुद्ध सिंह निवासी यादवनगर, डाकघर बुधदेवचक फतवा पटना, बिहार के रूप में हुई है। जोगिंद्रनगर अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र ने बताया कि टांग और बाजू में फ्रेक्चर को देखते हुए घायल पायलट को टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद



घायल पैराग्लाइडर और अस्पताल में पहुंचे सहयोगी पैराग्लाइडरों से स्थानीय पुलिस के एएसआई लाल चंद ने पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि बीड़ बिलिंग में उड़ान भरने के बाद जब अचानक मौसम खराब हो गया उनके सहयोगी साथियों ने बीड़ बिलिंग में ही आपात लैंडिंग कर खुद को सुरक्षित बचाया। जबकि बीड़ बिलिंग से 15 किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर पहुंचे बिहार राज्य का पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया है। बीड़ बिलिंग पैराग्लाईडिंग के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि पैराग्लाइडराें को ऐसे हादसों से बचाने के लिए वह आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें