फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पनीर खराब, आटे में कॉकरोच और बैंगन पर चूहों के निशान, नष्ट करवाया सामान

विज्ञापन
मंडी बस स्टैंड में निरीक्षण करती खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम। स्त्रोत- विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
कॉकरोच वाला आटा, चूहों के कुतरे बैंगन जब्त
विज्ञापन

बस अड्डा मंडी परिसर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई्र
अस्वच्छता पर छह प्रतिष्ठानों के चालान
खुले में सिगरेट बेचने पर दो दुकानदारों से वसूला 10 हजार जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए मंडी शहर में विभिन्न ढाबों, दुकानों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मंडी बस अड्डा परिसर में करीब पांच किलो खराब पनीर, कॉकरोच मिला गूंथा हुआ आटा, बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन मौके पर नष्ट करवाए। विभाग की कार्रवाई से शहर के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड स्थित एक ढाबे में करीब पांच किलो पनीर से बदबू आ रही थी और वह खराब हो चुका था। इसे लोगों के स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसी तरह बस स्टैंड के एक अन्य ढाबे में गूंथे हुए आटे में कॉकरोच पाए गए। टीम ने इस आटे को भी नष्ट करवाया। अन्य प्रतिष्ठानों में रखी बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन भी इस्तेमाल के योग्य नहीं पाए गए, जिन्हें मौके पर फिंकवाया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में मिठाई की दुकानों से बर्फी, बेसन के लड्डू और काजू जलेबी के सैंपल भी जांच के लिए भरे। शहर में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर छह प्रतिष्ठानों के चालान किए गए। यह संस्थान बिना पंजीकरण चल रहे थे। इसके अलावा खुले में सिगरेट बेचने पर दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

उधर, विभागीय आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और उनकी गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कहा कि उपभोक्ता पैकेट बंद व खुली खाद्य सामग्री जांच पड़ताल के बाद ही खरीदें। किसी भी तरह की शंका या शिकायत होने पर विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें