फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लगातार 24 घंटे जाम में जूझता रहा पंडोह-थलौट मार्ग

विज्ञापन
जोगनी माता मंदिर एक तरफा यातायात के लिए रोके हुए वाहन। संवाद
विज्ञापन
जोगनी माता के पास ट्राला फंसने के बाद बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटक वाहनों के दबाव से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह से थलौट के बीच शुक्रवार शाम से लगा लंबा जाम शनिवार को भी पूरी तरह से नहीं खुल सका। 24 घंटे बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई, जिससे हजारों वाहन सड़क पर घंटों फंसे रहे। स्थानीय लोगों, पर्यटकों और कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जोगनी माता मंदिर के पास भारी मशीनरी ले जा रहा एक ट्राला मोड़ पर फंस गया था। ट्राले को हटाने में लगभग चार घंटे का समय लगा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्राला हटने के बाद भी यातायात दबाव कम नहीं हुआ और जाम की स्थिति बनी रही।
शनिवार को अवकाश होने के कारण कुल्लू-मनाली की ओर पर्यटक वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई। पंडोह बाजार से थलौट तक फोरलेन निर्माण कार्य पूरा न होने और कई स्थानों पर सड़क संकरी होने के कारण भारी वाहनों, वोल्वो बसों और पर्यटक वाहनों की आवाजाही से यातायात बार-बार बाधित होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही पंडोह बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। स्थिति यह रही कि जाम पंडोह से करीब चार किलोमीटर पीछे तक पहुंच गया। बाजार क्षेत्र में मात्र दो किलोमीटर की दूरी तय करने में भी 30 मिनट से अधिक समय लग रहा है। लगातार जाम लगने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस कर्मी लगातार मौके पर तैनात हैं। वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है, जिसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें