फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : इस बार सोशल मीडिया होगा हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/गोहर। कोरोना काल में पंचायत चुनाव में इस बार जन-जन तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया प्रत्याशियों का हथियार होगा। कोविड की बंदिशें पंचायती राज चुनावों के डिजिटल प्रचार में आड़े नहीं आएंगी।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों में स्मार्टफोन के रूप में इंटरनेट क्रांति हर हाथ तक पहुंची है। गांव-गांव में लोग सोशल मीडिया में सक्रिय हैं। ऐसे में कोरोना जैसी महामारी के समय में हर वोटर तक पहुंचने का सोशल मीडिया सबसे सुरक्षित और आसान जरिया बन गया है। इसका नतीजा है कि रोस्टर जारी होते ही मंडी समेत प्रदेशभर में सोशल मीडिया में पंचायत चुनाव लड़ने के चाहवान सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू हो चुका है।
पंच, प्रधान से लेकर जिला परिषद के चुनाव लड़ने वालों के चुनावी वायदों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टा और व्हटासएप्प में ही प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोक दी है। इससे एक ओर जहां पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को दावेदारों की खबर मिल रही है। वहीं नामांकन की अधिसूचना जारी होने से पहले ही सोशल मीडिया में पंचायती राज चुनावों का प्रचार धूमधाम से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ी
सोशल मीडिया में पहली बार ऐसा देखने को मिला रहा है जब पंचायती राज चुनावों में प्रचार डिजिटल हो रहा है। नाचन, सिराज, बल्ह, सदर, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, द्रंग, धर्मपुर समेत सभी ब्लॉकों में सोशल मीडिया पर दावेदारों की बाढ़ आ गई है। नतीजतन पंचायत चुनाव का बिगुल बजने से सोशल मीडिया भी चुनावी रंग में रंग गया है।
पहले नामांकन के दिन होती थी तस्वीर साफ
पहले नामांकन के दिन ही तस्वीर साफ होती थी कि कौन-कौन योद्धा चुनावी रण में उतरे हैं। मगर सोशल मीडिया में रोस्टर जारी होते ही पंचायत चुनाव लड़ने के चाहवान दावेदारी ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें