फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत समिति ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को पधर में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शीला ठाकुर ने की। समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, पंचायत निरीक्षक हुक्म चंद तथा उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने स्वास्थ्य खंड पधर में चिकित्सकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट में स्वीकृत चिकित्सकों के चारों पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

पीएचसी टिक्कन, सुधार और टिक्कर में भी कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र रिक्त पद भरने की मांग उठाई। स्कूलों में अध्यापकों की कमी को लेकर भी आवाज उठाई। समिति अध्यक्ष शीला ठाकुर ने फियून गलू-धरमेहड़-सुधार सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। इसे शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने वार्डों से संबंधित जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें