फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बजे से बढ़ने लगी धुकधुकी, 1:30 बजे मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त कार्यालय परिसर में वीरवार को भी बुधवार की तरह का आलम रहा। उपायुक्त कार्यालय के अंदर और बाहर पुलिस जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे। परिसर के अंदर जाने वालों की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। उसके बाद ही प्रवेश दिया गया। यूं तो शहरवासी बम की अफवाह को अधिक गंभीरता से नहीं ले रहे थे, लेकिन जैसे ही घड़ी पर दोपहर के एक बज गए तो लोगों की धड़कन जरूर बढ़ गई।
विज्ञापन

डेढ़ बजे तक हर कोई मोबाइल फोन और घड़ी की ओर नजर दौड़ाता रहा। पांच-पांच मिनट के अंतराल में शहरवासी डेढ़ बजने का इंतजार करते रहे। समय बढ़ने के साथ लोगों की दिल की धड़कन भी बढ़ रही थी।
एसडीआरएफ के जवान भी प्रवेश द्वार के बाहर किसी भी घटना से निपटने के लिए तैयार रहे। दमकल वाहन के साथ गृहरक्षा के जवान भी उच्च अधिकारियों की ओर से मिलने वाले किसी भी तरह के आदेश को लेकर सतर्क नजर आए। जैसे ही घड़ी पर 1:30 बजे का समय हुआ शहरवासियों समेत पुलिस जवानों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

...

एक बजे डॉग स्क्वायड डीपीआरओ आफिस पहुंचा
सुरक्षा जवानों के साथ डॉग स्क्वायड ने जिला लोक संपर्क विभाग के कार्यालय के भवन को पूरी तरह छान दिया। कर्मचारियों को एक से तीन बजे तक बाहर रहने की हिदायत दी। कार्यालय को पूरी तरह खाली कर दिया गया। पुस्तकालय भवन को भी खाली कर किसी को भी उपायुक्त कार्यालय की इमारत के नजदीक जाने नहीं दिया।
...
बार-बार बजते रहे मोबाइल
दोपहर के एक बजते ही शहर में कार्य के चलते अथवा नौकरी करने पहुंचे लोगों के फोन बजते रहे। घर में बैठे परिवार के सदस्य अपनों को उपायुक्त कार्यालय परिसर से दूर जाने का आग्रह कर रहे थे। डेढ़ बजते ही जब परिवार के सदस्यों के साथ पुन: संपर्क हुआ तब परिवार के सदस्यों की जान में जान आई।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें