पड्डल में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : Mandi
मंडी। महाशिवरात्रि मेले में शनिवार को पड्डल मैदान में समूहगान प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कोरोना और स्कूलों में परीक्षाओं के चलते चुनिंदा स्कूलों ने ही शिरकत की। रस्सी कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
मंच का संचालन लतेश कुमारी ने किया। समूहगान प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला पड्डल प्रथम और अल्पाइन पब्लिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। रस्सी कूद में केवल दो स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें पड्डल स्कूल की खीमे खडियाल ने पहला, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के कृष ने दूसरा और युवराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
खेेेेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी राजेंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि रविवार को माध्यमिक पाठशालाओं की फैंसी ड्रेस, लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
000