फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, मरीजों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
करसोग अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट। जोकि अब सुचारू रूप से चल रहा है। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग अस्पताल में मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रभावी प्रयासों से अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को फिर से शुरू कर दिया गया है। यह प्लांट तकनीकी कारणों से लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से अब अस्पताल को प्रतिदिन 100 सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन की सप्लाई उपलब्ध होगी। प्लांट की कीमत लगभग एक करोड़ से अधिक है और इसकी क्षमता 500 लीटर प्रति घंटा है। ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने के बाद आक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से अस्पताल के सभी वार्डों को जोड़ दिया गया है। अब अस्पताल के लिए मंडी से ऑक्सीजन सिलिंडर भरकर लाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्लांट के शुरू होने से अस्पताल के आपातकालीन और सांस की बीमारियों से संबंधित मरीजों को सुविधा मिलेगी।
उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि प्लांट फिर से चालू कर दिया गया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें