फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी भर्ती में आयु सीमा 35 वर्ष करने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डैहर (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किए जाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुंदरनगर की ओर से विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों को भरने के लिए 14 और 15 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाने हैं। विभाग द्वारा जारी सूचना में इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तक थी। वहीं, अन्य कई सरकारी विभागों में भी महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित है। ऐसे में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा में कटौती को उचित नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं सुनीता देवी, कमला देवी और प्रियंका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ सुंदरनगर इकाई की प्रधान बिमला देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के कारण कम उम्र में रोजगार के अवसर नहीं तलाश पातीं। ऐसे में अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किए जाने से गरीब, विधवा एवं जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के अवसर सीमित हो जाएंगे। इस संबंध में सुंदरनगर बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए नियम सरकार की ओर से तय किए जाते हैं और विभाग उन्हीं का अनुपालन कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें