फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में खोली जाए मास्टर कैंटीन

विज्ञापन
पुलिस लाइन मंडी में केंद्रीय भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल संघ मंडी इकाई की मासिक बैठक में उपस्थित सद? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। केंद्रीय भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संघ मंडी इकाई की मासिक बैठक सोमवार को पुलिस लाइन मंडी में प्रधान भूप सिंह सकलानी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

संघ ने सेंटर जोन मंडी में मास्टर कैंटीन खोलने की मांग की। भूतपूर्व अर्धसैनिकों ने कहा कि प्रदेश के सेंटर जोन कांगड़ा एवं शिमला में मास्टर कैंटीन की सुविधा है, लेकिन मंडी सेंटर जोन में मास्टर कैंटीन नहीं खुल पाई है। मंडी जोन के तहत पड़ने वाले 5 जिलों के केंद्रीय भूतपूर्व एवं सेवारत अर्धसैनिकों सहित पुलिस के जवानों को कैंटीन का लाभ नहीं मिल रहा है। संघ के प्रधान ने कहा कि मंडी में खुली सीपीसी के लिए मास्टर कैंटीन कांगड़ा के सपड़ी से सामान लाया जाता है। सामान भी अधूरा मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर मंडी में मास्टर कैंटीन खुलती है तो फिर मंडी सेंटर जोन के तहत आने वाले 5 जिलों के लाभान्वितों को कैंटीन का भरपूर लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि सेंटर जोन मंडी में यथाशीघ्र मास्टर कैंटीन खोली जाए। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से मंडी के लिए स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्र को जल्द खोलने सहित इंपेनलमेंट अस्पताल की सुविधा मुहैया करवाने का आग्रह किया। बैठक में पुलिस लाइन मंडी को ढांगसीधार शिफ्ट करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मंडी जिला की अन्य अर्धसैनिक इकाइयों के लोग मंडी में खुली जिला स्तरीय कैंटीन का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। एसपी मंडी से आग्रह किया गया है कि जिला की अन्य इकाइयों को मंडी से मोबाइल कैंटीन की सुविधा मुहैया करवाई जाए, जिसके चलते एसपी ने आश्वासन भी दिया है। बैठक में संघ के सचिव एवं कोषाध्यक्ष हेमंत कपूर सहित लच्छू राम, चुनी लाल, अरुनेश शर्मा और हिरदाराम सहित करीब 60 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें