फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आज से ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में सोमवार से लोगों की सुविधा के लिए ओपीडी शुरू हो जाएगी। ओपीडी के शुरू होने से पांच जिलों के लोगों को सुविधा मिलेगी। ओपीडी खुलने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया है। मरीजों की सबसे पहले गेट पर जांच होगी। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ यदि किसी में जुकाम, बुखार, गला खराब आदि के लक्षण हुए तो उनका रैपिड टेस्ट होगा। उसके बाद ही संबंधित विभागों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ओपीडी के खुलने से मरीजों को भी राहत मिलेगी। उन्हें निजी और दूर के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को भी अब उपचार मिल जाएगा।
प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान 22 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज नेरचौक को कोविड अस्पताल बनाया गया था। इसके पश्चात यहां पर सामान्य ओपीडी बंद कर दी थी। कोविड अस्पताल बनने के बाद गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मरीज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दोबारा ओपीडी शुरू करने का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए पिछले दिनों लोगों ने आवाज भी बुलंद की थी लेकिन अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन सभी कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कॉलेज के प्राचार्य आरसी ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 28 जून से ओपीडी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें