फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्पताल भवन की सात साल में सिर्फ बनी दीवारें

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल सरकाघाट का निर्माणाधीन भवन।
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सात साल बाद भी नए भवन का काम पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2017 में अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 150 करने के बाद नए भवन के लिए 11.26 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। सात साल में भवन की दीवारें ही खड़ी हो पाई हैं। नए भवन में 150 बिस्तर, नई ओपीडी और लैब आदि की सुविधा मिलनी थी। बजट के अभाव में एक साल से काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की दरकार होने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। प्रयोगशाला में खराब पड़ी मशीनरी से टेस्ट सुविधा नहीं मिल रही। मरीजों को बेहतर उपचार लेने के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज नेरचौक, जोनल अस्पताल मंडी, एम्स बिलासपुर या हमीरपुर जाना पड़ रहा है।
भवन का कार्य पूरा न होने से उपमंडल की कई पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम हो रहे हैं। बजट के अभाव में पिछले एक साल से अस्पताल भवन की दीवारें सफेद हाथी बनी हैं। अस्पताल के एसएमओ डॉ. देशराज ने बताया कि अस्पताल भवन की नई इमारत में 150 बिस्तर, नई ओपीडी और लेबोरेटरी आदि की सुविधा के लिए सरकार ने कार्य लोक निर्माण विभाग सरकाघाट को सौंपा था।
विज्ञापन

...



2017 में विभाग को सरकार की ओर से 11.26 करोड़ रुपये का बजट मिला था। उसे भवन के निर्माण पर खर्च कर दिया है। अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए सरकार से बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट आएगा, काम शुरू कर दिया जाएगा।

-चुनी लाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सरकाघाट



...



अस्पताल के भवन के कार्य को पूरा करवाने का मुद्दा विधानसभा सत्र में भी उठाया था। सरकार से इसके काम को पूरा करवाने के लिए बजट की मांग की गई थी। फिर मामले को सरकार के ध्यान में लाया जाएगा।

-दलीप कुमार, विधायक, सरकाघाट



-

अस्पताल के नए भवन के कार्य को पूरा करवाने के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए 26 करोड़ रुपये का टेंडर लगा दिया है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा।

-पवन कुमार, कांग्रेस नेता सरकाघाट



...

भवन के कार्य को लेकर सरकार को अवगत करवाया है। सेवा संकल्प समिति सरकाघाट के सदस्यों ने भी काम पूरा न होने पर आपत्ति जताई थी। सरकार के पास मामला कई बार ध्यान में लाया गया है लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।
विज्ञापन




-कश्मीर सिंह, चेयरमैन, नगर परिषद सरकाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें