फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंजीकृत कारोबारी ही कर सकेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर में एक जुलाई को अध्यक्ष पद के चुनाव में केवल पंजीकृत कारोबारी ही मतदान कर सकेंगे। इसकी अधिसूचना चुनाव समिति ने जारी कर शहरी क्षेत्र के नए कारोबारियों को पंजीकृत करने के लिए 12 पंजीकरण केंद्र भी स्थापित किए हैं। चुनाव समिति के संयोजक ओम मरवाह, सह संयोजक कृष्ण शर्मा ने बताया कि पंजीकरण सचिन सूद के पास, चुनाव समिति के सदस्य सतवीर शर्मा, चुनाव समिति के वरिष्ठ सदस्य अश्वनी, व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के निवर्तमान महासचिव व चुनाव समिति के सह संयोजक कृष्ण शर्मा, भास्कर गुप्ता, कारोबारी अंकित वालिया, पतंजलि स्टोर के संचालक नितिश, मातुल बहल और विजय शर्मा के पास करवाया जा सकता है। अनूप सूद कारोबारी पारस के पास भी पंजीकरण 24 जून से पहले करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें