फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू में पहुंचे केवल चार अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनियों में अस्थायी नौकरी और कम वेतन के कारण युवाओं की घटती रुचि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में मंगलवार को आयोजित कैंपस साक्षात्कार में युवाओं की उपस्थिति बेहद कम रही। जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद थी, वहीं मात्र चार युवा ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे, जिससे आयोजन निराशाजनक साबित हुआ।प्लेसमेंट अधिकारी के अनुसार निजी कंपनी की ओर से विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया था। इसके लिए पूर्व में सूचना भी जारी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि निजी कंपनियों में अस्थायी नियुक्ति, सीमित वेतन और कार्य शर्तों को लेकर युवाओं में झिझक बनी हुई है। यही कारण है कि वे इस प्रकार के साक्षात्कार में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके अलावा आईटीआई में इन दिनों खेल स्पर्धाओं का आयोजन और आगामी परीक्षाओं की तैयारी भी कम उपस्थिति का एक कारण मानी जा रही है।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए जागरूकता बढ़ाने और बेहतर समन्वय करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगे से उन्हीं कंपनियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो युवाओं को स्थायी रोजगार और बेहतर वेतन प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें