फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छह माह में मात्र 63 फीसदी ने करवाया परिवार रजिस्टर, 30 सितंबर अंतिम तिथि

Sat, 31 Aug 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में परिवार पंजीकरण की रिपोर्ट देने पहुंचे लोक मित्र केंद्र के संचालक। संवाद
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम द्वारा ऑनलाइन परिवार रजिस्टर बनाने के उद्देश्य से मार्च से चलाए गए डोर-टू-डोर सर्वे में अभी तक 13 वार्डों के केवल 63 फीसदी घर ही कवर हो पाए हैं। परिवार पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक पंजीकरण न कराने पर बाद में कई सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए परिवारों को निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग के निदेशक के आदेशानुसार, निगम परिवार रजिस्टर तैयार कर रहा है। सर्वे का जिम्मा दो लोक मित्र केंद्रों के संचालकों को सौंपा गया है। संचालकों की टीम घर-घर जाकर परिवारों का पंजीकरण कर रही है। अब तक 13 वार्डों में 6,664 घर कवर किए जा चुके हैं, जिनमें 21,995 लोग निवास कर रहे हैं।
निगम आयुक्त एचएस राणा ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार पंजीकरण में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि परिवार संबंधी सही नाम, जन्मतिथि, व्यवसाय, और साक्षरता जैसी जानकारी निगम द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों को ही दें।
विज्ञापन

बचे हुए परिवारों के लिए फिर से होगा सर्वे
लोक मित्र केंद्र के संचालक सुरजीत गुलेरिया और सुनीता ने बताया कि कुछ परिवार इसे जरूरी नहीं समझ रहे हैं और कई लोग घर पर भी नहीं मिल रहे। इस वजह से अब बचे हुए परिवारों का पंजीकरण करने के लिए निगम दोबारा सर्वे करेगा।

पंजीकरण के लिए इनसे करें संपर्क
यदि आपने अभी तक परिवार पंजीकरण नहीं करवाया है तो निगम के अधिकृत लोक मित्र केंद्र के संचालक सुरजीत गुलेरिया (मो. न. 9418321290) और सुनीता (मो. न. 98160-63703) से संपर्क करें। उनके प्रतिनिधि घर-घर जाकर पंजीकरण कर रहे हैं। अक्तूबर में परिवार पंजीकरण का रजिस्टर पब्लिश होने के बाद पंजीकरण से छूटे हुए परिवारों को जरूरी कार्यों के लिए परिवार नकल नहीं मिल पाएगी। साल में एक बार ही पंजीकरण होगा।

वार्ड अनुसार घर और सदस्य संख्या
खलियार में 715 घर और 2,360 सदस्य, पुरानी मंडी में 408 घर और 1,308 सदस्य, पड्डल में 392 घर और 1,226 सदस्य, नेला में 540 घर और 1,842 सदस्य, मंगवाई में 386 घर और 1,265 सदस्य, सन्यारड़ में 569 घर और 1,962 सदस्य, तल्याहड़ में 489 घर और 1,662 सदस्य, पैलेस कॉलोनी-1 में 309 घर और 1,063 सदस्य, पैलेस कॉलोनी-2 में 647 घर और 2,157 सदस्य, सुहड़ा में 486 घर और 1,534 सदस्य, भागवाहन में 415 घर और 1,207 सदस्य, बैहना में 626 घर और 2,163 सदस्य, और दोहंधी में 682 घर और 2,202 सदस्य पंजीकृत किए गए हैं। समखेतर और थनेहड़ा का अभी डाटा प्राप्त नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें