फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्याज ने निकाले आंसू...चीनी ने फीका किया स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से एक बार फिर आम लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। मंडी शहर में चीनी का भाव 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज भी 60 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि, टमाटर के दाम में कुछ राहत जरूर मिली है। 50 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 40 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले 45 रुपये किलो के आसपास बिकने वाली चीनी के दाम बढ़कर 55 से 65 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, 25 से 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब दोगुने भाव पर पहुंच गया है। जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने का सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के बीच बढ़ी महंगाई ने घरेलू खर्च को और बढ़ा दिया है।
शहर निवासी सुनीता कुमारी, कुसुम, कौशल्या, शालू, पार्वती, करुणा, जय कुमार और नरेंद्र ने बताया कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। चीनी और प्याज के दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी से रोजमर्रा के खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। वहीं, टमाटर के दाम कम होने से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन अन्य जरूरी सामान महंगा होने के कारण इसका ज्यादा फायदा महसूस नहीं हो रहा।
विज्ञापन

चीनी और प्याज के दाम बढ़ने से सीधा असर आम जनता पर पड़ा है। दुकानों में चीनी 65 रुपये तो प्याज 60 रुपये बेचा जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग इन्हें खरीदने से परहेज करने लगे हैं। इससे सेल पर भी असर पड़ा है। दुकानदारों को तो स्टॉक रखना ही पड़ेगा। यदि सरकार चीनी मिलों पर चेक कर बफर स्टाक निकाले तो शायद जनता को राहत मिले।
-राजेश महेंद्रु, प्रधान मंडी व्यापार मंडल

दाल, चीनी, प्याज और रसोई का अन्य सामान महंगा होने पर कटौती की जा रही है। रसोई की सबसे बड़ी जरूरत प्याज और चीनी की कीमतें बढ़ गई है। ऐसे में मासिक बजट गड़बड़ा गया है।
-चंपा शर्मा, गृहिणी मंडी

पिछले एक माह से लगातार चीनी और प्याज के दाम में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई है। दो सप्ताह पूर्व चीनी 45 से बढ़कर 55 और अब 65 रुपये पहुंच गई। 25-30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज 60 रुपये हो गया है।
-भूषण कुमार, निवासी मंडी


प्याज को छोड़ कर अन्य सभी सब्जियाें के दाम सामान्य हैं। नासिक से प्याज की प्रदेश की मंडियों में आपूर्ति होती है। बरसात में फसल खराब होने से स्टाॅक में कमी आई है। मांग में गिरावट आने से इसके दाम बढ़ गए हैं। मौजूदा समय में सब्जी मंडी में टमाटर 30 से 40 रुपये हो गए हैं जबकि प्याज 50-60 रुपये, भिंडी 40, आलू 28-30, बैंगन 35 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

-देसराज, प्रधान गांधी चौक सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें