फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत

Sun, 28 Feb 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के परसदा हवाणी पंचायत में सरौरी मोड़ पर शनिवार देर शाम एक ट्रैक्स ट्राला और बाइक में जोरदार भिड़त हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही बाइक चालक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह हादसा ट्राला चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम बाइक सवार सरौरी गांव से हमीरपुर की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रैक्स ट्राला सरकाघाट की ओर आ रहा था। नेशनल हाइवे-70 पर उपमंडल सरकाघाट मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर सरौरी मोड़ पर ट्राला और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इस दौरान बाइक चालक चंडीगढ़ ले जाते समय बड़सर के पास ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


मृतक बाइक चालक की पहचान देशराज पुत्र विधि चंद निवासी गांव व डाकघर समीरपुर जिला हमीरपुर और घायल देवराज पुत्र भाग चंद निवासी संधोल डाकघर भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भांजा देवराज अपने मामा देशराज के साथ अपने ससुराल सरौरी गांव आया हुआ था। यहां से दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें