नेरचौक (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बल्ह क्षेत्र के नागचला में शुक्रवार सुबह 6:15 बजे वोल्वो बस और एक कार में टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 6:15 बजे दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस जब नागचला के पास पहुंची तो मंडी की तरफ से नेरचौक की तरफ आ रही कार से टक्कर हो गई। कार को सब्जी कारोबारी तेज राम (61) पुत्र परस राम निवासी चंडियाल चला रहे थे। हासदे के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तेजराम को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया।
एसएचओ पुरुषोत्तम धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।