फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर परिषद जोगिंद्रनगर के विकास कार्यों पर खर्च होंगे एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्कों के विस्तार, एंबुलेंस सड़कों, सीवरेज सुविधा और स्वच्छता पर पार्षदों ने दिखाई एकजुटता
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने शहर के समान और संतुलित विकास का संकल्प लिया
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की पहली ऐतिहासिक बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास के लिए करीब 1 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी सात वार्डों के पार्षदों ने दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर शहरी क्षेत्र में समान विकास को गति देने के लिए अभूतपूर्व एकजुटता दिखाई।
नगर परिषद सभागार में वीरवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष संतोष कुमारी और उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रजत सेठी के समक्ष विकास की प्राथमिकताओं को रखा। इस दौरान वार्ड नंबर-1 (लक्ष्मी बाजार) में चार बीघा भूमि पर भव्य पार्क बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर-2, 5, 6 और 7 में पक्की सड़कों, एंबुलेंस मार्गों, सोलर लाइटों और सामुदायिक नालियों के निर्माण को लेकर पार्षद चंद्ररेखा, रितु ठाकुर, अनिता कुमारी और गुरध्यान ने अपनी विकास योजनाएं सदन के समक्ष रखीं। उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए 1 करोड़ रुपये के बजट प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी सदन को दी। उन्होंने अपने वार्ड में पार्क निर्माण, मोक्षधाम के सौंदर्यीकरण और घाट निर्माण की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। वार्ड नंबर-4 (समलोट) स्थित ऐतिहासिक गांधी वाटिका के सौंदर्यीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यहां कैफे एरिया और ओपन जिम स्थापित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। स्थानीय पार्षद शिखा ने स्वीकृत बजट को शीघ्र जारी कर गांधी वाटिका के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी वार्डों में सीवरेज सुविधा के विस्तार तथा बजट के न्यायसंगत वितरण का आश्वासन दिया। बैठक में कनिष्ठ अभियंता विपन कुमार और नगर परिषद कर्मचारियों ने पूर्व में करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि बैठक में पक्के रास्तों, एंबुलेंस सड़कों, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार सहित कई नई विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर के समान और संतुलित विकास का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें