फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या में शिवलिंग से उतरेेगा घृतकंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। महाशिवरात्रि महोत्सव की पूर्व संध्या 25 फरवरी को बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग पर चढ़ाए गए घ़ृतकंबल को उतारा जाएगा। एक माह बाद शिवलिंग अपने वास्तविक स्वरूप में आएगा। इस दौरान दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। घृतकंबल रूप मक्खन को महंत की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

एक माह पूर्व तारा रात्रि के दिन से बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन का लेप चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। हर रोज भोले बाबा के विभिन्न स्वरूपों को उकेरा गया। भगवान के विभिन्न स्वरूपों को निहारने के लिए रोजाना मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी महंत दयानंद सरस्वती ने बताया कि पिछले एक माह से शिवलिंग पर मक्खन का लेप लगाकर भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को उकेरा गया। मंगलवार रात्रि 12 बजे के बाद मंदिर में कमल के फूलों का शृंगार करने के बाद अमृत बेला में घृतकंबल को हटा कर स्वयंभू शिवलिंग का रूद्राभिषेक कर मंदिर को सजाया जाएगा।
महाशिवरात्रि के दिन सुबह 5:00 बजे से ब्यास स्थित मैदान से बाबा भूतनाथ मंदिर तक जलेब निकाली जाएगी। बाबा की अंतिम जलेब 4 मार्च को निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व की संध्या में मंदिर परिसर में शिव का धूना डाला जाएगा। इस दौरान विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से रातभर बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें