फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े नोटों को एक्सचेंज करने के लिए बैंकों में मारामारी

Thu, 10 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बंद करने के बाद वीरवार को जिला भर के बैंकों में नकदी जमा करवाने और नोटों को एक्सचेंज करवाने के लिए खूब मारामारी रही। सुबह दस बजे बैंक खुलने से पहले ही लोग बाहर खड़े हो गए थे। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में पर्याप्त कैश न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कैश डिपॉजिट और एक्सचेंज करने के लिए वीरवार को बैंकों में उमड़ी भीड़ से धक्का मुक्की जैसा माहौल रहा। धर्मपुर निवासी दलीप सिंह, सुरेश ठाकुर, भीम सिंह, वीरी सिंह, रवि दत्त, श्यामलाल, बबलू राम ने बताया कि सुबह से शाम तक ग्रामीण बैंक धर्मपुर में कुछ पैसे लेने के इंतजार में खड़े रहे। ग्रामीण बैंक मढ़ी, राज्य सहकारी बैंक मढ़ी व राज्य सहकारी बैंक लौंगणी में भी कैश न होने के कारण लोगों को पैसे नहीं मिले।

नेरचौक में हिमाचल सहकारी बैंक, एसबीआई, पीएनबी में खूब भीड़ रही। बैंकों में कैश जमा करने और नोट एक्सचेंज करने के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए गए थे। सहकारी बैंक के प्रबंधन डीएस ठाकुर ने कहा कि ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही तैयारियां की गई थी। पीएनबी के शाखा प्रबंधक आशीष ने बताया कि बैंक में छह अतिरिक्त काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन


रिवालसर पंजाब नेशनल बैंक व राज्य सहकारी बैंक में दिनभर नए नोटों को लेकर लोगों की लंबी कतार लगी रही। राज्य सहकारी बैंक रिवालसर से नए नोट पाने वाले पहले उपभोक्ता रूप देव शर्मा रहे जो बैंक खुलने से एक घंटा पहले ही बाहर मौजूद थे।

सराज क्षेत्र के थुनाग, जंजैहली व बगस्याड़ के बैंकों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। थुनाग में बगलियारा निवासी निरमू देवी का कहना है कि मैंने घर के लिए पिछले कल का राशन लेकर रखा है। आज बैंक आई पर राज्य सहकारी बैंक में एक हजार रुपये के एक्सचेंज पर दस-दस रुपये के सिक्के थमा दिए।

टिल्लर निवासी तेजवंती ने कहा कि बेटे की कुछ दिन बाद शादी है। पिछले कल बैंक बंद था मैंने सोना चांदी व अन्य समान लेना  था, लेकिन सहकारी बैंक से एक हजार रुपये के सिक्के मिले। हरि सिह निवासी थनूटा ने कहा ग्रामीण बैंक थुनाग में पैसे ही नहीं मिले।

बलद्वाड़ क्षेत्र के बैंकों में भी पैसों की लेनदेन को लेकर खूब भीड़ रही। राज्य सहकारी बैंक समैला के प्रबंधक सुरेश कुमार ने कहा कि लोगों ने जीरो बैलेंस वाले खातों में भी पैसे जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें